मिलिट्री इंजिनियरिंग ने विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के अंतर्गत ड्राफ्ट मैन के 100, सुपरवाइजर बैरक एंड स्टोर के 78, सिविल मोटर ड्राईवर के 89, चौकीदार के 77, सफाई वाले के 43, चौकीदार खानसामा के 35, मीटर रीडर के 17 और चेनमेन के 17 पद हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न निर्धारित की गई है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं शारीरिक रूप से अक्षम आवेदकों कों आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है। वेतनमान के तौर पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को पदों के अनुसार अलग - अलग आवेदन किया गया है।