हरियाणा परिवहन विभाग ने हरियाणा राज्य में भारी वाहन चालक के 725 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विभाग की ओर से न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के तहत किसी भी मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10वीं, हिंदी / संस्कृत विषय के साथ उतीर्ण होना निर्धारित किया गया है। अन्य योग्यता के तहत उम्मीदवारों को भारी वाहन चालन में आरटीओ द्वारा जारी किया वैध लाइसेंस एवं तीन वर्ष का ड्राइविंग अनुभव निर्धारित है।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयुसीमा न्युनतम 23 वर्ष एवं अधिकतम 43 वर्ष का प्रावधान किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदत्त मानदंडों के अनुसार छूट का प्रावधान है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्वरूप 12,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।