झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड कांस्टेबल कॉम्पटेटिव परीक्षा 2015 के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के तहत झारखंड पुलिस एवं झारखंड सशत्र पुलिस बल में 7,129 कास्टेबलों की नियुक्तियां की जाएगी। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के उम्मीदवारों को झारखंड के आदेशानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
विज्ञापित पद महिला एवं पुरुष सभी के लिए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यह भर्तीयां तीन चरणों प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और शारीरिक परीक्षा के आधार पर आयोजित कराएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है।