फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास की भर्ती, 365 सरकारी पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड स्टेट लाइव्लीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 365 पदों में अनुसूचित जन जाति के 93 पद, अनुसूचित जाति के 40 पद, पिछड़ा वर्ग-1 के 28 पद और पिछड़ा वर्ग-2 के 23 पद आरक्षित हैं। वहीं 181 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास की हो। इन पदों पर उच्च शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उन्हें आजीविका क्षेत्र में दो वर्ष का कार्य करने का पूर्ण कालिक अनुभव हो। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 8,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उपर्युक्त पदों के लिए झारखंड सरकार द्वारा लागू आरक्षण की नीति लागू होगी। इन पदों पर प्रारंभिक नियुक्ति तीन वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएगी जिसका नवीनीकरण वार्षिक रूप से कार्य के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयन के लिए सोसाइटी आवेदकों की लिखित परीक्षा लेगा। लिखित परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और इसमें सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक योग्यता से संबंधित विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अगली चयन प्रक्रिया में शामिल होने हेतु दो दिनों तक ग्रामीण परिवेश में रहना होगा और निर्धारित परीक्षाएं देनी होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर समस्त दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर पोस्ट बॉक्स संख्या - 75, जीपीओ रांची - 834001 के पते पर भेजें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथ‌ि 30 मार्च, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सोसाइटी की वेबसाइट http://www.jslps.org/wp-content/uploads/2015/03/Recruitment-notice-for-Community-Coordinator-.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें