भारती कॉलेज में विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफसरों के 57 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन में वाणिज्य के 12, कंप्यूटर साइंस के 2, अर्थशास्त्र के 4, अंग्रेजी के 7, पर्यावरण अध्ययन के 2, हिंदी के 9, इतिहास के 6, राजनीति विज्ञान के 10, संस्कृत के 4 और डायरेक्टर, शारीरिक शिक्षा के 1 सहायक प्रोफेसर की जरूरत है। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता दिल्ली विश्वविद्यालय / यूजीसी के मापदंडों के अनुसार तय की गई है।
इन पदों के लिए स्नातकोत्तर में 55% अंकों के साथ पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही नेट की परीक्षा उर्त्तीण होना भी आवश्यक है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन पत्र भरते समय ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।