एयर इंडिया ने 180 पदों पर ट्रेनी पायलटों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों मे आईजीआरयुए द्वारा सीपीएल धारक श्रेणी के 90 पद और अन्य सीपीएल धारक श्रेणी के 90 पद रिक्त हैं। विज्ञापित पदों में आईजीआरयुए द्वारा सीपीएल धारकों की श्रेणी में 12 पद अनुसूचित जाति, 08 पद अनुसूचित जनजाति, 50 पद ओबीसी एवं 20 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं। अन्य सीपीएल धारकों की श्रेणी में 12 पद अनुसूचित जाति, 08 पद अनुसूचित जनजाति, 50 पद ओबीसी एवं 20 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।
आवेदकों को शैक्षिक योग्यता के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित ट्रेनी पायलटों को वेतनमान स्वरूप 80,000 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है। उड़ान भत्ता अलग से दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 25,000 रुपये स्टाइपन के रूप मे दिया जाएगा।