फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए सेना में 375 पदों पर मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल डिफेंस एकेडमी ऐंड नेवल एकेडमी परीक्षा-II (2015) के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत ट्रेनी के कुल 375 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) के तहत 208 पद आर्मी में, 42 पद नेवी में, 70 पद एयर फोर्स में और नेवल एकेडमी (एनए) के तहत 55 पद कैडेट एंट्री स्कीम के माध्यम से भरे जाएंगे। विज्ञापित पदों पर अविवाहित पुरुषों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


आर्मी विंग में आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास किया हो। इसके अतिरिक्त शेष सभी पदों के लिए भौतिक विज्ञान और गणित विषय से 12वीं पास होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

उपरोक्त पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक यूपीएससी की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी (सर्विसेज सलेक्‍शन बोर्ड) के जरिये किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें