फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BC Sakhi Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदोंं पर हो रही हैं भर्तियां, आवेदन के लिए किस तरह की पात्रता होगी जरूरी

Wed, 08 Jun 2022 11:37 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पंचायत स्तर पर बीसी सखी के 3,534 पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 10 जून है।   
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग कॉरेस्पॉडेंट (बीसी सखी) के हजारों पदों पर बम्पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इन पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क भुगतान नहीं करना है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 10 जून 2022 है। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर Free FREE Current Affairs - Download Now Affair Class-2022 को ज्वॉइन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा

यूपी के ग्रामीण इलाकों में पंचायत स्तर पर बीसी सखी के पदों पर हो रही भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 10वीं की परीक्षा पास कर ली हो। साथ ही उम्मीदवार कीन्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी। 

जान लीजिए क्या होगा इनका काम

उत्तर प्रदेश की 3,534 ग्राम पंचायतों में बी0सी0 सखी के पदों पर होने वाली भर्ती के अंतर्गत चयनित होने वाले कैंडिडेट्स का मुख्य कार्य सुगमता के साथ बैकिंग सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना होगा। इसके आलावा सरकारी स्कीमों और सब्सिडी के बारे में स्पष्ट जानकारी ग्रामीणों व मजदूरों तक साझा करना प्रमुख कार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिएअभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।    

मासिक सैलरी व अन्य लाभ :  

बीसी सखी योजना के अंतर्गत पहले 6 महीने तक ₹4000 प्रतिमाह दिए जाएंगे।

विज्ञापन

बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए अलग से ₹50000 दिए जाएंगे।
इसके अलावा बैंकिंग कार्यों के लिए एक कमीशन भी प्रदान किया जाएगा।
साथ ही छह महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को काम के आधार पर कमीशन भी दिया जाएगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें