सिंडकेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 400 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 108 पद, एससी के लिए 60 पद और एसटी के लिए 30 पद आरक्षित हैं। शेष 202 पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष के बैंकिंग एवं वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लि. में दाखिला दिया जाएगा। कोर्स के सफलता पूर्वक पूरा होने पर उम्मीदवारों को बैंक में पीओ के पद पर नियुक्त किया जाएगा।