सेल भिलाई में तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल 558 विज्ञापित पदों में फिटर के 29 पद, इलेक्ट्रिशियन के 49 पद, वेल्डर के 15 पद, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक के 4 पद, डीजल मैकेनिक के 2 पद, एचवीडी के 8 पद, टर्नर के 5 पद, मशीनस्ट के 7 पद, ऑपरेटर कम तकनीशियन के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेडों में कुल 414 पद तथा ब्यॉयलर कम तकनीशियन के 25 पद शमिल हैं।
आयु संबंधी योग्यता के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 28 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑपरेटर कम तकनीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 16800 - 3% - 24110 रुपये, अटैंडेंट कम तकनीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवार को 15830 -3% - 22150 तथा ब्यॉयलर कम तकनीशियन के पदों पर चयनित उम्मदवारों को 16800 -3% - 24110 रुपए दिया जाएगा।