फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 10वीं पास के लिए 432 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लि. (सेल) में विभिन्न श्रेणियों में कुल 432 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑपरेटर कम तकनीशियन के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेडों में कुल 222 पद, अटैंडेंट कम तकनीशियन के तहत विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेडों में कुल 190 पद तथा ब्यॉयलर ऑपरेशन के 20 पद शमिल हैं।
विज्ञापन


आयु संबंधी योग्यता के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 28 से 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑपरेटर कम तकनीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 16800 - 3% - 24110 रुपये, अटैंडेंट कम तकनीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवार को 15830 -3% - 22150 तथा ब्यॉयलर ऑपरेशन के पदों पर चयनित उम्मदवारों को 16800 -3% - 24110 रुपए दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर आवेदक ने इंजीनियरिंग में राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त क‌िसी भी संस्‍थान से तीन वर्षीय ड‌िप्लोमा के साथ हाई स्कूल परीक्षा पास की हो। वहीं अटैंडेंट - कम - तकनीशियन के उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो।

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंत‌िम त‌ि‌थ‌ि 22 नवंबर, 2014 है। आवेदन शुल्क के तौर पर ऑपरेटर के सामान्य वर्ग के आवेदक को आवेदन फीस के रूप में 250 रुपये, अटैंडेंट के आवेदक को 150 रुपये एसबीआई में चालान के माध्यम से जमा कराना होगा। आरक्ष‌ित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदन सबंधी अध‌िक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक सेल की वेबसाइट http://www.sail.co.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें