फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना उच्च न्यायालय ने पीए / स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आयु की गणना 7 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये दिया जाएगा। इस पद पर नियुक्ति प्रोबेशन पर होगी। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के समय विज्ञापन में दिए गए अंडरटेकिंग को काले पेन से लिखकर और स्कैन कर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

स्नातक उम्मीदवार, करें आवेदन

इन पदों पर चयन सीधी भर्ती के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट, अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट और अंग्रेजी भाषा, ग्रामर टेस्ट, कंप्यूटर टेस्ट तथा साक्षात्कार के आधार पर होगा। शॉर्ट हैंड टाइपिंग में उम्मीदवार को 90 प्रतिशत, टा‌इपिंग टेस्ट में 95 प्रतिशत और लिखित परीक्षा 60 प्रतिशत अंक प्राप्त होनी चाहिए। साक्षात्कार में 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता वाले उम्मीदवारों के अभाव में उच्च न्यायालय योग्यता के निकटतम उम्मीदवार को संविदा या एड-हॉक पर नियुक्त कर सकता है।

शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 200 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च, 2015 है। ऑलानइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की वेबसाइट http://patnahighcourt.bih.nic.in/ViewPDF.aspx?File=UPLOADED/575.PDF पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें