फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल के बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम ओएनजीसी में 322 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर फायरमैन, जूनियर सिक्योरिटी सुपरवाइजर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर मोटर व्हीकल ड्राइवर, जूनियर असिस्टेंट, नर्स, मेडिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट टेक्नीशियन और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद शामिल है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के आयु सीमा के तहत 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 27 और 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा 24 जुलाई, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने केबाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 200 रुपये और एससी / एसटी वर्ग के आवेदकों को 50 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई, 2015 है। इन पदों चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा / शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदन ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ongcindia.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें