एनटीपीसी सेल पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (एनएसपीसीएल) द्वारा विभिन्न ट्रेडों में इंजीनियर व तकनीशियनों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 64 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित रिक्तियों में इंजीनियरिंग विभाग के तहत मैकेनिकल के 17 पद, इलेक्ट्रिकल के 8 पद, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन के 5 पद, वहीं आईटीआई ट्रेनी के लिए फीटर के 21 पद, इलेक्ट्रिशियन के 7 पद और इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक के 2 पद हैं तथा लैब सहायक के 4 पद शामिल हैं।
आयु संबंधी योग्यता के तहत उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इंजीनियर पद के आवेदकों को 300 रुपये, आईटीआई तथा लैब सहायक प्रशिक्षु के उम्मीदवारों को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2014 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।