मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में वर्कमैन (केमिकल) 92 पद और सहायक (मैटेरियल) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक और आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 28 फरवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत वर्कमैन (केमिकल) के उम्मीदवार को 11,900 - 32,000 रुपये और सहायक (मैटेरियल) के उम्मीदवार को 11,900 - 32,900 रुपए दिया जाएगा।