जम्मू-कश्मीर में कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में अकाउंट असिस्टेंट, उर्दू टाइपिस्ट / स्टैनो, कैमरा ब्यॉय, ड्राइवर, स्टोर कीपर, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट आदि पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये जम्मू-कश्मीर बैंक की किसी भी शाखा में बैंक ई-चालान के रूप में जमा करें।