झबुआ ग्रामीण बैंक, मध्य प्रदेश में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-I के 114 पद, ऑफिसर स्केल-II के तहत जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 10 पद, आईटी के 3 पद, सीए का 1 पद, ट्रेजरी मैनेजर का 1 पद, एग्रीकल्चर ऑफिसर के 3 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 218 पद शामिल हैं।
वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये, स्केल-II के कर्मचारियों के लिए 19,400-28,100 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 7,200-19,300 रुपये निर्धारित है। अधिकारी वर्ग के लिए परीविक्षा अवधि 2 वर्ष और ऑफिस असिस्टैंट के लिए परीविक्षा अवधि 1 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क के तौर पर इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 20 रुपये जमा कराना होगा।