फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुला रही है भारतीय सेना... 12वीं पास भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना ने 90 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत पीसीएम विषय के साथ 12वीं में 70 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण की कुल अवधि 5 वर्ष होगी। एक वर्ष बेसिक मिलिट्री प्रशिक्षण और तीन वर्ष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के 4 वर्ष के पूरा होने पर कैडटों को सेना मुख्यालय के निर्णय के अनुसार सेना / सेवाओं में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन करने के‌ लिए आवेदक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 10 जून, 2015 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों के चयन के लिए पहले कट ऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

साक्षात्कार सर्विस सैलेक्‍शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा भोपाल, बंगलौर या इलाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार अगस्त / सितंबर में होंगे। साक्षात्कार की जानकारी एसएसबी द्वारा दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्‍थान की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें