भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय तटरक्षक बल ने नाविकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने केंद्र या राज्य स्तरीय किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित और भौतिकी विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ कुल 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। परीक्षा का आयोजन देश भर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थल को विभिन्न जोनों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र और तिथि का विवरण आवेदक को ईमेल आईडी के जरिए भेजा जाएगा। परीक्षा इस वर्ष मार्च या अप्रैल में आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा।