केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल (ट्रेड एंड टेक्निकल) के कुल 3024 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है। तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई प्रमाणपत्र व ड्राइवर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा ड्राइविंग में अनुभव होना आवश्यक है।
इन पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है। ड्राइवर के लिए 21 से 27 वर्ष व अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।