आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 493 भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 201 पद, ऑफिसर स्केल-II के 20 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 272 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है। ऑफिसर स्केल के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है।
आवेदन शुल्क के तौर पर ऑफिसर स्केल के सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये, ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क के लिए चालान बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट से चालान डाउनलोड कर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की किसी शाखा में जमा कराना होगा। आवेदक चालान की आवेदक कॉपी और चालान की प्राप्ति सहेज कर रख लें।