फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर भर्ती, 400 पदों पर नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना ने स्त्री और पुरुष भारतीय उम्मीदवारों की डॉक्टर के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं। इस पद पर कुल 400 रिक्तियां जारी की गई हैं। शैक्षिक योग्यता के अनुसार इस पद पर आवेदन करने के लिए केवल ऐसे उम्मीदवार ही योग्य होंगे जिन्होंने अधिकतम दो प्रयास में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष (पार्ट 1 और 2) को उत्तीर्ण किया हो।
विज्ञापन


उम्मीदवारों के पास किसी राज्य चिकित्सा परिषद या एमसीआई से पंजीकृत एक स्थायी नंबर होना चाहिए। स्नातकोत्तर डिग्री/डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए योग्य होंगे। साथ ही केवल ऐसे उम्मीदवार ही आवेदन करें जिन्होंने 31 मार्च, 2015 तक या उससे पहले अपना इंटर्नशिप पूरा करा लिया हो। आयु सीमा के तहत इन पदों के आवेदकों की आयु 31 दिसंबर, 2015 तक 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

आवेदन एवं चयन की प्रक्रिया

वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 17,160 - 39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 6,100 और मिलिट्री सेवा पे 6,000 रुपये आदि दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 200 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इस पद पर आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरकर इसे जमा कराएं। उसके उपरांत जमा कराए आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर और इसके साथ मांगे दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'डीजीएएफएमएस/डीजी-1ए, रक्षा मंत्रालय, 'एम' ब्लॉक, कमरा नं. 60, चर्च रोड, नई दिल्ली - 110001' के पते पर भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2015 है तथा दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भेजने की तिथि ऑनलाइन आवेदन करने से 10 दिन है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीवार सेना की वेबसाइट http://www.amcsscentry.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें