5104 एएससी बटालियन ने लोअर डिविजन क्लर्क और ड्राइवर सामान्य सेवा के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 11 रिक्तियों में एलडीसी का 1 पद और ड्राइवर के 10 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तहत एलडीसी के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो तथा हिंदी या अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर पर टंकण गति हासिल हो।
वहीं ड्राइवर पद के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो तथा सिविल ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग को दो वर्ष का अनुभव प्राप्त हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्ष की होगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये दिया जाएगा।