फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती, आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडो

Sun, 27 Oct 2024 11:00 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Allahabad HC: इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। सुधार विंडो आज तक ही खुली रहेगी। इन चरणों को फॉलो कर आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
आवेदन करें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allahabad HC: इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, पेड अप्रेंटिस, ड्राइवर, ट्यूबवेल ऑपरेटर, प्रोसेस सर्वर, अर्दली, चपरासी, स्वीपर आदि पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तो उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 के तहत ग्रुप सी और डी के 3306 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए सुधार विंडो खोल दी गई है। जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आज, 27 अक्तूबर तक ही आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

विज्ञापन सं. पोस्ट नाम पात्रता कुल पद
01/जिला न्यायालय/स्टेनोग्राफर/2024 स्टेनोग्राफर ग्रेड III (हिंदी) स्नातक डिग्री + स्टेनोग्राफर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड, 30 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर। सीसीसी परीक्षा उत्तीर्ण। 517
  स्टेनोग्राफर ग्रेड III (अंग्रेजी) स्नातक डिग्री + स्टेनोग्राफर में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड, 40 शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर। सीसीसी परीक्षा उत्तीर्ण। 66
01/जिला न्यायालय/श्रेणी 'सी'/लिपिकीय संवर्ग/2024 जूनियर सहायक (ग्रुप सी) 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा + सीसीसी परीक्षा उत्तीर्ण। हिंदी टाइपिंग: 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट। 932
  वेतनभोगी प्रशिक्षु (समूह सी) 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा + सीसीसी परीक्षा उत्तीर्ण। हिंदी टाइपिंग: 25 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी टाइपिंग: 30 शब्द प्रति मिनट। 122
01/जिला चालक (चालक श्रेणी 'सी'/ ग्रेड-IV)/2024 ड्राइवर कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण + ड्राइविंग लाइसेंस (3 वर्ष पुराना)। 30
01/जिला न्यायालय/ग्रुप 'डी'/2024 ट्यूबवेल ऑपरेटर कम टेक्नीशियन

प्रोसेस सर्वर

अर्दली/चपरासी/कार्यालय चपरासी/फर्राश

चौकीदार/वॉटरमैन/स्वीपर/माली/कुली/भिस्ती/लिफ्टमैन
कक्षा 8वीं + 1 वर्षीय आईटीआई प्रमाण पत्र।

कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण।

कक्षा 8वीं जूनियर हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण।
 
कक्षा 6वीं (VI) परीक्षा उत्तीर्ण।
1639
कुल पद     3306
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे पंजीकरण फॉर्म में बदलाव

  • आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ग्रुप सी, डी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर लॉगइन करें।
  • आवश्यक परिवर्तन करें।
  • सबमिट करें
  • फॉर्म डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें