अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित रिक्तियों में प्लम्बर के 5 पद, इलेक्ट्रिशयन के 5 पद, वायरमैन के 5 पद, जूनियर इंजीनियर के तहत सिविल के 3 पद, इलेक्ट्रिकल के 3 पद और एसी एंड रेफ्रीजरेटर के 2 पद तथा सहायक इंजीनियर के तहत इलेक्ट्रिकल के 2 पद और सिविल के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी जिसकी अवधि 11 महीने की होगी। अनुबंध को आवश्यकता की अनुसार आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष है। वेतनमान के तहत सहायक इंजीनियर के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 27,000 रुपये, जूनियर इंजीरियर के 26,000 रुपये, इलेक्ट्रिशियन को 14,500 रुपये तथा पलम्बर और वायरमैन के उम्मीदवार को 14,000 रुपये दिया जाएगा।