फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10/12वीं पास की बंपर भर्ती, 397 पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार सरकार के कृषि विभाग ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 397 रिक्तियों में समूह क के तहत उप निदेशक (रसायन) के 3 पद और सहायक निदेशक (रसायन) के 39 पद, समूह ख के तहत सहायक अनुसंधान पदाधिकारी के 198 पद, प्रयोगशाला सहायक के 47 पद और समूह घ के तहत वाहन चालक के 9 पद शामिल हैं। समूह क के पद सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए है। वहीं समूह ख और घ के पदों पर खुले चयन के द्वारा भरा जाएगा।
विज्ञापन


इन सभी पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी। आयु सीमा के तहत समूह क पद के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है। वहीं समूह ख और घ के उम्मीदवरों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 नवंबर, 2014 से की जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान

शैक्षिक योग्यता के तहत समूह क और समूह ख के सहायक अनुसंधान पदाधिकारी पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि स्नातक या रसायन विषय के साथ विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। वहीं प्रयोगशाला सहायक के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ बारहवीं कक्षा पास की हो। तथा वाहन चालक पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा पास की हो।

वेतनमान के तौर पर उप निदेशक को 45,000 रुपये, सहायक निदेशक को 20,000 रुपये, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी को 15,000 रुपये, प्रयोगशाला सहायक को 10,000 रुपये तथा  वाहन चालक को 10,000 रुपये दिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2015 है। चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार बिहार सरकार के कृषि विभाग की वेबसाइट http://nicapp.bih.nic.in/agrlab/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें