फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) ने अधिकारी वर्ग के तहत विशेषज्ञ और सामान्य पद के रिक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित रिक्तियो में एससी के 7 पद, एसटी के 3 पद और ओबीसी के 10 पद हैं। वहीं 18 पदों पर अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर चयन के लिए पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन फरवरी 2015 किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 17,2400 - 32,640 रुपये दिया जाएगा। इस प्रकार मासिक वेतनमान 38,000 रुपये होगा।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत समान्य वर्ग (जेनरलिस्ट) के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो वहीं विशेषज्ञ (स्पेशलिस्ट) वर्ग के उम्मीदवार ने संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। परीक्षा के आयोजन देश भर में विज्ञापित केंद्रो पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एग्रीकल्चरल इंश्योरंस की वेबसाइट http://www.aicofindia.com/AICEng/General_Documents/AIC%20FINAL%20ADV%20REC%202015.pdf पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें