पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा प्रायोजित सतलज ग्रामीण बैंक, भटिंडा में 41 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I व क्लर्क के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 01 जून, 2014 से की जाएगी। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये व कार्यालय सहायक के लिए 7,200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।