कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास तीन में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। पहला, B.Sc. (केमिस्ट्री) डिग्री जिसमें फिजिक्स एक विषय हो और साथ में AO (Chemical Plant) ट्रेड की NCVT परीक्षा पास हो।
दूसरा, केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा हो और उसके बाद 1 साल का अप्रेंटिस ट्रेनिंग (BOAT के तहत) पूरा किया हो। तीसरा, केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में 4 साल का या 3.5 साल का सैंडविच डिप्लोमा (फुल टाइम और रेगुलर) हो।
आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के लिए तय की गई है। सामान्य (अनारक्षित) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जबकि ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए यह 33 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों, उनके बच्चों और 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को नियमों के अनुसार 5 वर्ष की अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (NCL) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट (शून्य शुल्क) दी गई है।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग के दौरान उन्हें हर महीने 22,000 रुपये मिलेंगे और रहने के लिए मुफ्त हॉस्टल (साझा आधार पर) की सुविधा भी दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को ग्रेड II-(A6) में अच्छे वेतन और अन्य सरकारी सुविधाओं के साथ नौकरी दी जाएगी।