RBI Grade B Officer Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका खत्म होने जा रहा है। आरबीआई के विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड बी (सीधी भर्ती) के पद के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 जून, 2023 तक है। उम्मीदवार RBI ग्रेड B अधिकारी 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, Opportunities.rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर लॉग ऑन करें।
होम पेज पर "वर्तमान रिक्तियां" टैब पर क्लिक करें।
ग्रेड 'बी'(सामान्य/डीईपीआर/डीएसआईएम) स्ट्रीम - पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों के पद के लिए सीधी भर्ती पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।