फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Grade B Admit Card 2021: आरबीआई ग्रेड बी प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Fri, 26 Feb 2021 06:10 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RBI - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

RBI Grade B Admit Card 2021: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आरबीआई ग्रेड बी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिया है।  DEPR / DSIM 2021 एवं जनरल 2021 ग्रेड-बी अधिकारियों की भर्ती के चरण- I पेपर- I परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने खुद को RBI ग्रेड बी परीक्षा  2021 के लिए रजिस्टर्ड किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
rbi.org.in

इसे भी पढ़ें-Indian Army TGC Recruitment 2021: सेना में परमानेंट कमीशन पाने का मौका, टीजीसी भर्ती में करें आवेदन


 

विज्ञापन

6 मार्च को होगी परीक्षा
आरबीआई ग्रेड बी भर्ती परीक्षा 6 मार्च को होगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों द्वारा आधिकारिक वेबसाइट से अपना आरबीआई ग्रेड बी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: इस विभाग में 1894 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन

ऐसे डाउनलोड करें  RBI ग्रेड बी प्रवेश पत्र 2021
-सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका आरबीआई ग्रेड बी प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें