RBI Assistant Mains Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे अब मेंस परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
आरबीआई ने मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें।