किन जानकारियों में कर सकेंगे बदलाव?
सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार सीमित जानकारियों में ही संशोधन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
- परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता
- पिता का नाम
- माता का नाम
- कक्षा 10वीं का प्रतिशत
- कक्षा 12वीं का प्रतिशत
उम्मीदवारों को अंतिम सबमिशन से पहले सभी बदलावों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि विंडो बंद होने के बाद दोबारा सुधार का मौका नहीं मिलेगा।
इन जानकारियों में नहीं होगा बदलाव
कुछ महत्वपूर्ण विवरण ऐसे हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता। इनमें शामिल हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पत्राचार का पता
- स्थायी पता
- श्रेणी (कैटेगरी)
- राष्ट्रीयता
परीक्षा की तारीख
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा 7 जून 2026 को होगी।
ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन में बदलाव कर सकते हैं:
- सबसे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Opportunities@RBI या भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- RBI Assistant Recruitment 2026 Edit Window लिंक खोलें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म खोलकर विवरण ध्यान से जांचें।
- अनुमत फील्ड में आवश्यक संशोधन करें।
- 200 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- संशोधित आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।