फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAJSICO Recruitment: 12वीं पास के लिए जूनियर असिस्टेंट और जूनियर सेल्स असिस्टेंट की नौकरी, इतनी होगी सैलरी

Wed, 17 Jun 2026 04:27 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RAJSICO Recruitment 2026: राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेडने जूनियर असिस्टेंट और जूनियर सेल्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 9 रिक्त पद भरे जाएंगे। 12वीं पास और निर्धारित कंप्यूटर योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RAJSICO Recruitment 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में है तो आप राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RAJSICO) की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत जूनियर असिस्टेंट और जूनियर सेल्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू 6 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2026

रिक्तियों का विवरण

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर असिस्टेंट 4
जूनियर सेल्स असिस्टेंट 5
कुल 9

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि के दौरान 14,600 रुपये प्रतिमाह का निश्चित पारिश्रमिक दिया जाएगा।
पद पे मैट्रिक्स मासिक वेतन
जूनियर असिस्टेंट लेवल-5 14,600 रुपये
जूनियर सेल्स असिस्टेंट लेवल-5 14,600 रुपये

शैक्षणिक योग्यता


जूनियर असिस्टेंट
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही निम्न में से कोई एक कंप्यूटर योग्यता आवश्यक है:
  • DOEACC का ‘O’ लेवल या उच्चतर प्रमाणपत्र
  • NIELIT का कंप्यूटर कॉन्सेप्ट सर्टिफिकेट
  • COPA/DPCS प्रमाणपत्र
  • कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट
  • 12वीं में कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • RSCIT प्रमाणपत्र
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष या उच्चतर योग्यता

जूनियर सेल्स असिस्टेंट
  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान या निजी फर्म में बिक्री कार्य (Sales Work) का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
  • जूनियर असिस्टेंट पद के लिए निर्धारित कंप्यूटर योग्यता में से कोई एक योग्यता अनिवार्य।

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु में छूट
  • राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवार: 5 वर्ष
  • सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार: 5 वर्ष
  • राजस्थान की एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला उम्मीदवार: 10 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवार: 5 वर्ष

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
  • लिखित परीक्षा
  • प्रवीणता परीक्षा
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • RAJSICO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें