फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! आज नहीं होगा जारी; आयोग ने दी जानकारी

Mon, 15 Dec 2025 03:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan VDO Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वीडीओ रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग के अनुसार आज राजस्थान वीडीओ का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (RSSB) - फोटो : X(@JaipurRssb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan VDO Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ और समय प्रतीक्षा करनी होगी।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से जानकारी दी है कि VDO भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसे अभी औपचारिक रूप से मंजूरी नहीं मिल सकी है। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी बोर्ड बैठक में परिणाम को अंतिम स्वीकृति देकर जारी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन

राजस्थान वीडीओ रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, माता-पिता का नाम, जेंडर और कैटेगरी जैसी पूरी जानकारी दर्ज होगी। बोर्ड  की ओर से परिणाम जारी होते ही कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक भी एक साथ प्रकाशित किए जाएंगे। तय कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती के लिए सफल माना जाएगा।

850 पदों पर होगी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के कुल 850 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 683 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए जबकि 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित रखे गए हैं।  

रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Result / Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “VDO Result 2025 PDF” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • राजस्थान VDO रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  • डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में है, तो आप भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें