अगर आप भी एक शानदार व आकर्षक वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपका यह सपना जल्द ही साकार हो सकता है। बता दें कि इन दिनों राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (वी.डी.ओ) के 3,896 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जिसमें सभी पात्र महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 10 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से की जा चुकी है जिसके लिए अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs Ebook- Download Now की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को और भी पक्का बना सकते हैं।
न्यूनतम आयुसीमा
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जिसकी गणना 1 जनवरी 2022 से पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। साथ ही आरक्षित वर्ग के सभी प्रतिभागियों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवरों का चयन बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाने वालीप्री और मेंस परीक्षा का आधार पर किया जाएगा। प्रारम्भिक परीक्षा केवल क्वालिफ़ाइंग नेचर की होगी जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। मेंस एग्जाम के लिए भर्ती में आयोजित पदों की संख्या से 15 गुना अधिक उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। जबकि मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाई जाएगी।
कैसे शुरू करें अपनी परीक्षा की फ्री में तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app