फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTU VC: नियम है 62 की उम्र में रिटायरमेंट का, लेकिन नियुक्ति के लिए 70 साल वाले भी कर सकेंगे आवेदन

Fri, 14 Jun 2019 09:51 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : goolge
विज्ञापन

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) ने वाइस चांसलर (VC) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। लेकिन नए वीसी की तलाश के लिए निकाली गई अधिसूचना में आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष रखी गई है। जबकि अगर आरटीयू एक्ट देखें तो इसमें यूनिवर्सिटी के वीसी की अधिकतम उम्र 62 वर्ष निर्धारित है। 

विज्ञापन


इसमें लिखा है कि 62 वर्ष की आयु तक ही वीसी अपने पद पर बने रह सकते हैं, उसके बाद उन्हें रिटायरमेंट दे दी जाएगी। हालांकि वैसे उम्मीदवार जो पहले इस विश्वविद्यालय के वीसी रह चुके हैं, 62 वर्ष के बाद भी दोबारा आवेदन करने के योग्य होंगे। 

जबकि इस बार यूनिवर्सिटी ने जो अधिसूचना निकाली है, उसमें पहले ही उम्मीदवार की आयु सीमा 70 वर्ष कर दी गई है। वीसी सर्च कमेटी भी बन गई। फाइनल पैनल भी तैयार हो गया है। अब सिर्फ लिफाफे खुलने का इंतजार है। संशाेधन किए गए बगैर ही उम्र सीमा 70 साल तक कर देने से वीसी नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, यूजीसी की ओर से पूर्व में वीसी की उम्र 70 साल किए जाने के आदेश को अन्य यूनिवर्सिटीज में अपने एक्ट में संशोधन करते हुए शामिल कर लिया। लेकिन आरटीयू का एक्ट अभी तक संशोधित नहीं किया गया है। यह एक्ट आरटीयू की वेबसाइट पर सार्वजिनक है।
विज्ञापन


आरटीयू एक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें