फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB CET Exam Date: 27 और 28 सितंबर को इतने बजे होगी राजस्थान समान पात्रता परीक्षा; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 09 Sep 2024 06:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB CET 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा इसी महीने दो दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
RSMSSB CET 2024 Exam Date - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB CET Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2024 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने आज एक नोटिस जारी कर परीक्षा तिथियां अधिसूचित की हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने आरएसएमएसएसबी सीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाकर नोटिस देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 27 और 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

Rajasthan CET 2024 Exam Dates: कब व कैसे होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान सीईटी का आयोजन 27 और 28 सितंबर, 2024 को किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबर 9 बजे से 12 बजे तक रहेगी और दूसरी पाली का आयोजन शाम 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।

RSMSSB CET Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 300 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में प्लाटून कमांडर, कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता), पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

How to download Rajasthan CET Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड?

राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा के लगभग दस दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • फिर राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड के लिए एक्टिव हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें