फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC SI Telecom PET Result: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर टेलीकॉम पीईटी का रिजल्ट घोषित, जानें कैसा रहा कट-ऑफ

Thu, 21 May 2026 04:32 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC SI Telecom PET Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
RPSC - फोटो : https://rpsc.rajasthan.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Police SI Telecom Result PET: राजस्थान लोक सेवा आयोग  (RPSC) ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर टेलीकॉम (SI Telecom) शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार PET में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। परिणाम RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पीईटी परीक्षा 9 से 11 अप्रैल तक हुई आयोजित

दूरसंचार उप निरीक्षक (Sub Inspector Telecom) भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा 9 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए परिणाम अब घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रिजल्ट सूची में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

गैर-अनुसूचित क्षेत्र (पुरुष पदों) कट-ऑफ अंक

श्रेणी कट-ऑफ अंक
सामान्य (UR) 223.30
एससी सभी
एसटी सभी
ओबीसी 223.30
एमबीसी सभी
EWS सभी

गैर-अनुसूचित क्षेत्र के पुरुष पदों के लिए कट-ऑफ में सामान्य (UR) और OBC श्रेणी का कट-ऑफ 223.30 अंक रहा है, जबकि SC, ST, MBC और EWS श्रेणियों में “सभी” उम्मीदवार शामिल किए गए हैं, यानी इन श्रेणियों में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ाया गया है।

महिला पदों के लिए कट-ऑफ

 

श्रेणी कट-ऑफ अंक
अनारक्षित सभी
एससी अनुपलब्ध
एसटी अनुपलब्ध
ओबीसी सभी
MBC NA
EWS सभी
महिला पदों के लिए कट-ऑफ में  यूआर, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार पात्र माने गए हैं। एससी और एसटी श्रेणी में कट-ऑफ उपलब्ध नहीं है, जबकि MBC श्रेणी में कोई उम्मीदवार उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इंटरव्यू के लिए आवेदन

साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल उम्मीदवारों को अपनी SSO ID के माध्यम से भर्ती पोर्टल पर जाकर “My Recruitment Detailed Form Cum Scrutiny - Apply Now” विकल्प चुनकर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। यह आवेदन 26.05.2026 से 01.06.2026 (रात 11:59 बजे) तक भरा जा सकेगा।

यदि कोई उम्मीदवार विज्ञापन या नियमों के अनुसार निर्धारित सभी पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो आयोग उसकी अभ्यर्थिता किसी भी स्तर पर रद्द कर सकता है। पीईटी राउंड में सफल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरव्यू शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें