राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2018 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 15 जुलाई 2018 को किया जाएगा। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा 2018 के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही जारी किया गया है। इसे पोस्ट के माध्यम से उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा।