फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2020-21: 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Sat, 13 Mar 2021 10:36 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

Rajasthan Police Constable Exam 2020-21 Results: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020-21 का परिणाम जारी हो गया है। राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा नवंबर 2020 में आयोजित हुई थी। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020-21 के 6 यूनिट्स के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। इस बात की जानकारी राजस्थान पुलिस के ट्विटर हैंडल के जरिए दी गई है। अभ्यर्थी  राजस्थान पुलिस की वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, डायरेक्ट लिंक के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर ग्रामीण करोली व धौलपुर यूनिट्स के लिए जारी हुआ है।

ऐसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज ही राजस्थान पुलिस परीक्षा का रिजल्ट मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें