फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Housing Board: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में नौकरियों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें

Fri, 18 Aug 2023 01:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Housing Board Recruitment: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Rajasthan Housing Board recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की तरफ से कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 18 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पदों का विवरण

यह भर्ती अभियान कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डेटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट और कनिष्ठ सहायक की 258 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।

  • लॉग इन करें, पद चुनें और आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें