फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan HC Vacancy: 10वीं-12वीं पास के लिए होईकोर्ट में 5728 पदों पर भर्ती, जल्द बंद होगी आवेदन विंडो

Fri, 25 Jul 2025 08:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan High Court Group D Recruitment: 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने 5670 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विस्तृत विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है।
 
विज्ञापन
Rajasthan HC Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी! अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके पास राजस्थान हाईकोर्ट में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। राज्य की जिला अदालतों, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के 5670 पदों और ड्राइवर के 58 पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन

26 जुलाई तक करना होगा आवेदन

राजस्थान हाईकोर्ट की ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू हुई थी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

पदों का विवरण

राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के कुल 5728 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के 5670 पद शामिल हैं, जिनके लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, ड्राइवर के 58 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 12वीं पास होने के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) पदों के लिए, लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी और इसके बाद 15 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ड्राइवर पदों के लिए, लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी, जबकि 10 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयन की अंतिम सूची लिखित और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों पर आधारित होगी।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण के अंतर्गत आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा। वहीं,  एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

राजस्थान हाईकोर्ट ग्रुप डी और ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी और राजस्थान के बाहर के आवेदकों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजस्थान निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को केवल 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें