फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan HC परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Sat, 23 Mar 2019 12:03 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने सिविल जज 2019 प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड 22 मार्च 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सूचित किया जाता है की वे अब राजस्थान उच्च न्यायालय की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें की, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा आयोजित सिविल जज 2019 प्रारंभिक परीक्षा 31 मार्च, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती 2019 के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड को डायरेक्ट लिंक द्वारा भी डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आगे की स्लाइड देखें।

विज्ञापन

राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2019 को डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट यानि hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
  • अब "सिविल जज कैडर, 2018" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे देखें और डाउनलोड करें।
  • अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट परीक्षा के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019  से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें