फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan HC Recruitment: राजस्थान हाईकोर्ट में करीब 300 पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन

Sun, 30 Jul 2023 10:24 AM IST
श्वेता महतो जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के 277 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार एक अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 30 अगस्त शाम पांच बजे तक है।

विज्ञापन
Trending Videos

आयु सीमा
आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2024 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स से माध्यमिक परीक्षा पास की हो। हिंदी भाषा में देवनागरी लिपि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान में बोली जाने वाली भाषाओं का अच्छा ज्ञान हो।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 
सामान्य श्रेणी/ईबीसी (क्रीमी लेयर)/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्य  के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये और ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) / ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 550 रुपये भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीवारों के लिए आवेदन शुल्क  450 रुपये हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें