आयु सीमा
राजस्थान हाईकोर्ट ग्रुप डी और ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण के अंतर्गत आयु सीमा में छूट भी प्रदान की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा। वहीं, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) पदों के लिए, लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी और इसके बाद 15 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
ड्राइवर पदों के लिए, लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी, जबकि 10 अंकों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयन की अंतिम सूची लिखित और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों पर आधारित होगी।
आवेदन शुल्क
राजस्थान हाईकोर्ट ग्रुप डी और ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर ओबीसी और राजस्थान के बाहर के आवेदकों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के राजस्थान निवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और भूतपूर्व सैनिकों को केवल 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।