फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB Group D: सितंबर से होंगी राजस्थान ग्रुप डी की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल; 53000+ पदों पर होगा चयन

Tue, 26 Aug 2025 10:30 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSSB  Group D Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। यह परीक्षा सितंबर में राज्यभर के विभिन्न जिलों में आयोजित होगी।  
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSSB 4th Grade Exam Date 2025: कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा 2025 की तिथियां घोषित कर दी हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यह परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राजस्थान के सभी जिलों में किया जाएगा और प्रतिदिन दो पालियों में होगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन राजस्थान के सभी जिलों में किया जाएगा और इसे दो पालियों में सम्पन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन


पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। 19 सितंबर को एक दिन में दो शिफ्ट होंगी, जबकि 20 और 21 सितंबर को भी सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश 

  • अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे बोर्ड की विज्ञप्ति के अनुसार पात्रता और शैक्षणिक योग्यता रखते हों।
  • जिनके पहचान पत्र की फोटो 3 साल से अधिक पुरानी है, वे उसे अपडेट करा लें ताकि प्रवेश पत्र और पहचान पत्र में फोटो का मिलान सही से हो सके।
  • परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर सही विकल्प (A, B, C या D) को केवल नीले बॉल पेन से गहरा करके भरें।
  • अगर किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो उसका पांचवां विकल्प (E) भरना अनिवार्य है।
  • यदि सभी विकल्प खाली छोड़ दिए गए तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काट लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र और ड्रेस कोड

बोर्ड परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा, अलग से डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल बोर्ड की वेबसाइट और अधिकृत समाचार पत्रों में दी गई सूचना पर ही भरोसा करें। साथ ही ड्रेस कोड से जुड़े निर्देश समय-समय पर वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे इन निर्देशों का पालन करें ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें