फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर सरकार ने भर्ती की दी स्वीकृति

Sat, 11 Jul 2020 01:06 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सरकार ने डिग्री कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इन पदों पर निकाले जाने वाले पदों की संख्या 51 है।  
विज्ञापन


यह भर्तीयां राजस्थान के दो डिग्री कॉलेज के साथ ही अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय मकराना (नागौर) और महुआ (दौसा) और न्यायालय जयपुर महानगर- II में पदों के सृजन को मंजूरी दी है। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुल 51 पदों पर भर्तीयों को मंजूरी दी है।

इस मंजूरी के तहत 13 साहायक प्रोफेसर, 04 एसोसिएट प्रोफेसर तथा 03 प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, स्टोरकिपर, लैब टैक्निशियन सहित अन्य पदों पर भी भर्तीयां निकाली गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कृषि महाविद्यालय उम्मेदगंज कोटा में 24 पदों के सृजन को मंजूरी दी। कृषि महाविद्यालय उम्मेदगंज कोटा में इन पदों पर होगी भर्तीयां -
विज्ञापन


पदों का नाम और पदों की संख्या:
  • प्रोफेसर - 02 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर - 05 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर - 09 पद
  • सेक्शन आफिसर - 01 पद
  • लैब टेक्नीशियन - 01 पद
  • लाइब्रेरी असिस्टेंट- 01 पद
  • एग्रीकल्चर सुपरवाइजर - 01 पद
  • लैब असिस्टेंट - 02 पद
  • एलडीसी - 02 पद
ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 22 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें