फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Driver Recruitment: राजस्थान में 10वीं पास के लिए नौकरी, ड्राइवर के 2700 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू

Thu, 27 Feb 2025 01:45 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Driver Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ड्राइवर के 2,756 पदों पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकेंगे। ड्राइवरों के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 व 23 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
Rajasthan Driver Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Driver Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ड्राइवर के 2,756 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

रिक्त पदों का विवरण

इन रिक्तियों में 2,602 पद नॉन टीएसपी (TSP) और 154 पद टीएसपी के हैं। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, ड्राइवरों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

योग्यता

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 3 साल का अनुभव होना आवश्यक है। उन्हें भारी या हल्के वाहन चलाने में दक्षता प्राप्त होनी चाहिए और दृष्टि 6/6 होनी चाहिए, जो चश्मे के साथ या बिना हो सकती है। इसके अलावा, गाड़ी की सड़क किनारे मरम्मत का ज्ञान और चालन की दक्षता भी आवश्यक है, जिसे नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा व्यवसायिक परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के माध्यम से जांचा जाएगा।

चयन प्रक्रिया-परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट शामिल होंगे। परीक्षा 22-23 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। ड्राइवर भर्ती परीक्षा में दो घंटे का 200 अंकों का पेपर होगा, जिसमें कुल 120 सवाल होंगे। अनुमानित सवालों की संख्या के हिसाब से सामान्य हिंदी के 30, अंग्रेजी के 15, सामान्य गणित के 25 और सामान्य ज्ञान के 50 सवाल होंगे। 

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट के आधार पर शीर्ष उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

वेतनमान 

चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन चालक पद हेतु पे मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत वेतन मिलेगा। साथ ही परिवीक्षा काल में मासिक नियत पारिश्रामिक राज्य सरकार के आदेशानुसार देय होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले, उम्मीदवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें और फिर ड्राइवर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को देखें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करें।
  • सभी आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि भरें।
  • उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
  • आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों  की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • सभी विवरणों की जांच करने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें