पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास सुनहरा अवसर है। राजस्थान पुलिस पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 4438 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 29 अक्टूबर को जारी किया गया है और इसके मुताबिक इस भर्ती के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल सामान्य के 4161, कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 100, कॉन्स्टेबल दूरसंचार के 154 तथा कॉन्स्टेबल बैंड के 23 पदों को भरा जाना है। हालांकि, आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू होगी और यह 3 दिसंबर 2021 तक चलेगी। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।
ये योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन :
जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। वहीं, कांस्टेबल बैंड के पद के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना तथा पुलिस दूरसंचार के पदों के किये फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना आवश्यक है। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी नहीं ले सकेंगे हिस्सा :
इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में कुछ ऐसी शर्तें भी रखी गई हैं, जिनपर खरा नहीं उतरने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक वैसे अभ्यर्थी जिनकी एक से अधिक जीवित पति/पत्नियां हों, या 1 जून 2002 के बाद 2 से अधिक संतान हुए हो, या उन्होंने अपनी शादी में दहेज लिया हो, ऐसे शर्तों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को इस भर्ती में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने के लिए कुछ अन्य शर्तों का पालन करना भी जरूरी है, जिसकी जानकारी अभ्यर्थी नोटिफिकेशन के पैरा 8 में देख सकते हैं।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA&NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।